आदर्श संग्राम पार्टी की ऐतिहासिक महा रैली : मध्यम वर्ग, किसान और समाज सेवकों की साझा आवाज़

लखनऊ/दिल्ली।
आदर्श संग्राम पार्टी आने वाले सितंबर और अक्टूबर में एक ऐतिहासिक महा रैली करने जा रही है, जो भारत के मध्यम वर्ग नागरिकों की ताक़त और एकता का पहला बड़ा प्रदर्शन होगी। इस महा रैली का उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को एक मंच पर लाना है ताकि देश की असली समस्याओं पर खुलकर चर्चा हो और उनके समाधान की दिशा तय की जा सके।

इस महा रैली की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि इसमें न जाति की बात होगी, न धर्म की बात, केवल देशहित की बात होगी। यह मंच भारत के उन मध्यम वर्गीय नागरिकों को समर्पित होगा, जिनकी मेहनत से देश की व्यवस्था चलती है, लेकिन जिनकी आवाज़ लंबे समय से दबाई जाती रही है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम भारती इस महा रैली का संचालन करेंगे। मंच पर पार्टी के नेताओं के साथ-साथ देश के प्रमुख समाज सेवक, किसान प्रतिनिधि और महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। किसानों की खुशहाली, युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता, तथा उद्योग-धंधों का लाभ हर नागरिक तक पहुँचाने का संकल्प इस रैली से लिया जाएगा।

आदर्श संग्राम पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यह महा रैली केवल सत्ता पाने के लिए नहीं, बल्कि भ्रष्ट तंत्र से संघर्ष, आतंकवाद से देश को सुरक्षित करने और सामाजिक-आर्थिक न्याय स्थापित करने की दिशा में पहला ठोस कदम होगी।

यह महा रैली आने वाले समय में भारत की राजनीति में एक नया आयाम जोड़ने वाली साबित हो सकती है। यह केवल आदर्श संग्राम पार्टी का आयोजन नहीं, बल्कि उन करोड़ों मध्यम वर्गीय भारतीयों का आंदोलन है, जो देश की प्रगति और ईमानदार शासन के सपने को साकार करना चाहते हैं।